
जालंधर (हितेश सूरी) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में 26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता मंदिर) में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, कृष्णदेव भंडारी, विनोद शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सुशील शर्मा ने सारे शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के शुभ दिन ही हमारे देश में एक बहुत ही बेहतरीन संविधान लागू हुआ था। हमें संविधान में दी गई जिम्मेदारियों को हमेशा ही एक अच्छे नागरिक की तरह निभाना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि आज केंद्र सरकार संविधान के मुताबिक बहुत ही बेहतरीन काम कर रही है और भारत को पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले कर जा रही है। सुशील शर्मा ने आगे कहा कि हम सभी को एक अच्छे नागरिक की तरह केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून और नियमों को मानना चाहिए और देश की तरक्की में हाथ बटाना चाहिए। इस मौके पर मनोरंजन कालिया , राकेश राठौर और के डी भंडारी ने भी सारे शहर वासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सन्नी शर्मा, सुभाष सूद, जिला महामंत्री, भगवंत प्रभाकर, अमित संधा , अनिल शर्मा काला , दविंदर कालिया, राजेश जैन, अमित भाटिया, रॉक्सी उप्पल, अजय चोपड़ा, करण सदी, गोपाल कृष्ण सोनी,भगत मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष हितेश सियाल, कुलवंत शर्मा, मोहिंदर कुमार, जगजीत सिंह ,दविंदर भारद्वाज, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन अभी, हर्ष भारद्वाज, बलजीत प्रिंस,लखन गांधी, प्रवीण भारती, अनुज शारदा ,राजेश कुमार आर, के, दिनेश खन्ना, नरेश वालिया, तजिंदर वालिया, नितिन बहरोल, कुंवर सूद,अजय भारद्वाज, संदीप शर्मा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।