BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJABRELIGIOUS

♦श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे), मोहिंद्रू-बाहरी बिरादरी का 63वाँ वार्षिक मेला बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक हुआ संपन्न : प्रधान अरुण बाहरी, राहुल बाहरी

जालंधर (सूरी/शर्मा) : श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरे महेन्द्रू-बाहरी बिरादरी का 63वाँ वार्षिक मेला 28 जनवरी 2026 दिन बुधवार को बाबा जी के पवित्र समाथि स्थल मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) महेन्द्रू बाहरी बिरादरी सभा, शेर सिंह कॉलोनी, बस्ती पीरदाद रोड, जालंधर शहर में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से संपन्न हुआ। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए मेला उप-चेयरमैन राहुल बाहरी ने बताया कि सर्वप्रथम पं अवदेश शुक्ला द्वारा श्री गौरी-गणपति पूजन करके पूरे विधि-विधान से हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मुख्य यजमान प्रधान अरुण बाहरी व वन्दना बाहरी, सरंक्षक के.के.बाहरी, अनीता बाहरी, चेयरमैन नवनीत बाहरी, दीपिका बाहरी, सलिल बाहरी, रजनी बाहरी, प्रवीण महेन्द्रू, नीरू महेन्द्रू, राहुल बाहरी, दीपिका बाहरी, मधुर बाहरी, दीपक महेन्द्रू, गौरी महेन्द्रू, वरदान महेन्द्रू, रजत महेन्द्रू, सिम्मी महेंद्रू, हरिश महेन्द्रू, रेणुका महेन्द्रू, सतीश महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, पुनीत महेन्द्रू, शिल्पा महेन्द्रू, राकेश बाहरी, आशु बाहरी, राजेश बाहरी, कामनी बाहरी, मनोज महेन्द्रू, बेबी महेन्द्रू, रविंदर महेन्द्रू चुग्गा, गौरव महेन्द्रू, वरुण बाहरी, रति बाहरी, राजेश राजा, सोनिया महेन्द्रू, हितेन महेन्द्रू, प्रियंका महेन्द्रू, वरदान महेंद्रू, सूरज महेंद्रू, आकाश महेंद्रू, परीक्षा महेंद्रू, राम महेंद्रू, मोनिका महेंद्रू, राजीव महेंद्रू, अनीता महेंद्रू, संचित महेंद्रू, रितिका महेंद्रू, अरुण महेंद्रू, मोनिका महेन्द्रू, राहुल महेन्द्रू, रेणुका महेन्द्रू, पुनीत महेन्द्रू गोपी, संदीप महेन्द्रू, सुरिंदर महेंद्रू, रीतू महेंद्रू, अनिल महेंद्रू, हेमंत बाहरी, रिदीक्षा महेंद्रू, अजय बाहरी, शक्ति महेंद्रू, भारती बाहरी, आशीष शुक्ला, नीतीश शुक्ला, अशोक, वंदिता बाहरी, ट्विंकल बाहरी ने आहुतियां डाली। हवन यज्ञ के उपरांत झण्डे की रस्म अदा की गयी।मेले में ओम आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गयी भगवान शिव व माँ पार्वती, श्री गणपति महाराज की झांकियों, भगवान शिव- माँ काली तांडव, भसम आरती, श्री राधा-कृष्ण रास लीला ने भक्तिमय वातावरण बना दिया।मेले में स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की याद में सच्चर अस्पताल, यूनिटी क्रिटिकल केयर अस्पताल द्धारा मैडिकल कैम्प, कमल अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर, डा. रवि शोरी द्वारा आँखों का चेकअप कैंप, डा. सागर कुमार व डा. काजल चौधरी द्वारा दांतो का चेकअप कैंप लगाया गया और साथ ही जरूरतमंदो को मुफ्त दवाइयाँ वितरण की गई।मेले में विशेष तौर पर शामिल हुए जालंधर के मेयर विनीत धीर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, विधायक बावा हैनरी, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी से नवल किशोर कम्बोज, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के प्रधान पं रविशंकर शर्मा, हिन्द सेवा समिति के प्रधान सुनील शर्मा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व पार्षद शैली खन्ना, सुशील सैनी ‘बब्बल पहलवान’, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, अमित टोनी, युवा नेता अभिलक्ष्य खन्ना, पार्षद सोरव सेठ, प्रो. एम.पी सिंह, गौरव पूरी, मेहश मखीजा, जसविंदर सिंह सचदेवा, अंकुश सूरी, राजीव मुंजाल, दिक्षीत महेन्द्रू, हरीश शर्मा, सुमित, सौरव संधू, तनीषा संधू, इवा महेन्द्रू, अवलोक, अमोलक, शिवेन, अमित कुमार मोनटू, जसप्रीत सिंह, सुशांत मलहोत्रा, सोरव बाहरी, भावना बाहरी, गौरव बाहरी, सलौनी बाहरी,अतुल कुमार, रिंकू कोहली, ममता कोहली, जय महेन्द्रू, शाम सुंदर, रिदिक्षा महेन्द्रू, प्रिशा महेन्द्रू, रिशिका महेन्द्रू, शिवान महेन्द्रू, पवन शर्मा, नद सामा, विक्की कुमार, हनी जोशी, मखनन अरोड़ा, साहिल अरोड़ा, चंदर महेन्द्रू, ब्रिज मोहन महेन्द्रू ,रमा महेन्द्रू, डा. अनुकूल सच्चर, आकशी सच्चर, डा. अभिषेक सच्चर, डा. मनीषा सच्चर, बंटी भंडारी व अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मेला उप-चेयरमैन राहुल बाहरी ने किया। मेले में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!