
जालंधर (योगेश सूरी) : राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने ही विधायक पर विजिलेंस की रेड की है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था और फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था। बता दे कि कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अभी अरेस्ट नहीं किया है। वहीं अभी तक अधिकारिक रुप में गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है l