जालंधर (शर्मा/सूरी): जालंधर सेंट्रल हल्का से समाज सेवक विकास ढांडा ने पंजाब में बढ़ती गोलीबारी, लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। विकास ढांडा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था पहले से कहीं अधिक कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि गोली कांड अब सामान्य बात हो गई है, जो अत्यंत चिंताजनक है। नशे के बढ़ते प्रचलन को अपराधों का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि नशे की पूर्ति के लिए युवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। ढांडा ने हथियार लाइसेंसों के वितरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा हथियारों के लाइसेंस बिना उचित जांच के बांटे जा रहे है, जबकि आत्मरक्षा के लिए जरूरतमंद व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिल पा रहे हैं। श्री ढांडा ने प्रशासन से मांग की है कि वितरित किए गए सभी हथियार लाइसेंसों की समीक्षा हो और अवैध हथियारों की गहन जांच की जाए।








