
जालंधर (धीरज अरोड़ा) : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन जालंधर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान महानगर की अग्रणी संस्था ‘वॉरियर्स एनजीओ’ को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से संस्था को को प्रशंसा पत्र एवं पदक प्रदान कर समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संस्था के प्रधान वरुण कोहली को प्रशंसा पत्र एवं पदक प्रदान किया।

इस सम्मान को प्रधान वरुण कोहली ने संस्था पदाधिकारियों की मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। श्री कोहली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर समाजसेवा के लिए सम्मान मिलना पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्ढा ने वॉरियर्स एनजीओ संस्था के प्रधान वरुण कोहली सहित समस्त पदाधिकारियों को सम्मान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजसेवा का कार्य तभी सफल होता है जब पूरी टीम एकजुट होकर जनहित के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि वॉरियर्स एनजीओ संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा समाज की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और जिला प्रशासन की ओर से मिला यह सम्मान उनकी मेहनत एवं सेवा भावना की पहचान है। श्री चड्ढा ने संस्था को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ समाजहित के कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा व उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के संबंध आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रधान वरुण कोहली व उनकी टीम का सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर विशाल चड्ढा, विकास चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, आरव चड्ढा, सुशील सैनी बब्बल पहलवान, अमित टोनी, एडवोकेट हितेश सूरी, संदीप शर्मा, रजनीश अरोड़ा शैंटी, ऋषभ अग्रवाल, कार्तिक नन्द्रा, राजन शर्मा व अन्य ने प्रधान वरुण कोहली को बधाई दी है ।









