BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

विजिलेंस द्वारा जालंधर सेन्ट्रल विधायक रमन अरोड़ा का नज़दीकी ATP सुखदेव विशिष्ट गिरफ्तार : विधायक रमन अरोड़ा की कल ही ली थी सरकार ने सुरक्षा वापिस

जालंधर (योगेश सूरी) : जालंधर में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर निगम अधिकारी एम.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी को एक बड़े स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अँजाम देने के आरोप हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने आज नगर निगम में दबिश दी है और वहां से उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आज दोपहर विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में रेड की और वहां पर ए.टी.पी. ने बंद कमरे में काफी समय तक पूछताछ की है। बता दें कि उक्त अधिकारी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है। रमन अरोड़ा, जिनकी गत दिवस ही पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली है। वहीं आज उनके करीबी व निगम अधिकारी एम.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस द्वारा उठा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!