BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

12 फरवरी को होगी नगर निगम जालंधर की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक : श्री गुरु रविदास चौंक के सौंदर्यीकरण, सड़क अपग्रेडेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) जैसे अन्य प्रमुख एजेंडों पर होगा विचार-विमर्श

जालंधर (सूरी/अरोड़ा) : नगर निगम जालंधर की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) की महत्वपूर्ण बैठक 12 फरवरी को आयोजित की जा रही है, जिसमे शहर के सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास कार्यों और कई कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन से जुड़े अहम एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बस्ती पीर दाद स्थित 50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श होगा। बताया जा रहा है कि लुधियाना की एक कंपनी द्वारा जनवरी से जून 2025 तक के लिए जमा किए गए करीब 59.76 लाख रुपये के बिल पहले ही सत्यापित और प्रोसेस किए जा चुके हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 2 फरवरी 2020 को पांच साल के लिए दिया गया था, जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है। लेकिन जालंधर नगर निगम चुनावों के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के कारण नया टेंडर समय पर पूरा नहीं हो सका। वही यह STP एक आवश्यक जन उपयोगी सेवा है और इसे बंद नहीं किया जा सकता था, इसलिए जनहित में मौजूदा एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया गया ताकि सेवाएं बाधित न हों। हालांकि पंजाब म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन अकाउंट्स एक्ट के तहत कमिश्नर को 10 प्रतिशत तक समय विस्तार मंजूर करने का अधिकार है, लेकिन अकाउंट्स ब्रांच ने जुलाई 2025 के एजेंडा नंबर 70 का हवाला देते हुए कहा है कि अब ऐसे मामलों को F&CC के सामने रखना जरूरी है। इस प्रस्ताव को पहले ही कमिश्नर और मेयर की मंजूरी मिल चुकी है और अब इसे भुगतान जारी करने के लिए F&CC के समक्ष रखा जा रहा है। बैठक में श्री गुरु रविदास चौक के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन से जुड़े प्रमुख एजेंडे पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी की अनटाइड फंड स्कीम 2024-25 के तहत इस परियोजना के लिए कुल 56.52 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं। चौक के सौंदर्यीकरण की अनुमानित लागत 21.40 लाख रुपये है। शेष 11.40 लाख रुपये नगर निगम के अपने फंड से खर्च करने का प्रस्ताव है, जिस पर F&CC की मंजूरी जरूरी होगी। बैठक में शहर के अलग-अलग जोनों में चल रहे सड़क सुधार कार्यों पर भी विचार किया जाएगा, जिनमें सेंट्रल, नॉर्थ और वैस्ट जोन के कई वार्डों में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य, कैंट क्षेत्र के वार्डों में प्रीमिक्स सड़क अपग्रेडेशन, वैस्ट जोन तथा करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट अपग्रेडेशन और सीमेंट कंक्रीट फ्लोरिंग कार्य इत्यादि शामिल है। नगर निगम ने एक चल रही सीवर और जल आपूर्ति परियोजना के लिए संशोधित लागत अनुमान भी पेश किया है, जिसमें बताया गया है कि सीवर लाइन का कार्य O&M डिवीजन द्वारा किया जा रहा है, जल आपूर्ति पाइपलाइन का कार्य सीवरेज बोर्ड द्वारा सरफेस वाटर स्कीम के तहत चल रहा है, खुदाई के कारण सड़क की हालत काफी खराब हो गई है, जिससे आम लोगों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। वही शहर के मेयर विनीत धीर ने मौके का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं कि सड़क बहाली का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और साथ यह भी तय किया गया है कि पाइपलाइन डालने के बाद पहले ट्रेंच को रेत से भरा जाएगा फिर पत्थर और वॉटर-बाउंड मैकडम डालकर सड़क को मोटरेबल बनाया जाएगा। नगर निगम जालंधर के यह सभी प्रस्ताव 12 फरवरी को होने वाली F&CC बैठक में चर्चा और मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!