BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

26 मार्च को श्री राम नवमी शोभायात्रा में स्व. श्री आज्ञापाल चड्ढा की स्मृति में लगेगा विशाल स्वागती मंच, छबील व लंगर : प्रधान पंकज चड्ढा

जालंधर (सूरी) : श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) द्वारा हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदमश्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 26 मार्च दिन वीरवार को श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही भव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा को लेकर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक सगठनों सहित समूह शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान पंकज चड्ढा, उनके साथ ललित मोहन चड्ढा, अतुल चड्ढा, आरुष चड्ढा, विकास चड्ढा, बब्बल पहलवान, अमित टोनी व अन्य।

इसी उपलक्ष्य में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) की संयुक्त बैठक सभा कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधान पंकज चड्ढा ने बताया कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) के सौजन्य से मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में 26 मार्च को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा एवं चड्ढा बिरादरी का भरपूर सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री आज्ञा पाल चड्ढा की ओर से हर वर्ष शोभायात्रा मार्ग में लंगर व स्वागती मंच लगाने की परम्परा को इस बार भी जारी रखा जाएगा, जिसके तहत पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा एवं श्री अविनाश चोपड़ा के प्रेरणा से श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा और चड्ढा बिरादरी सभा के कार्यलय एस. के. इलैक्ट्रिकल, सर्कुलर रोड के समक्ष जहां विशाल स्वागती मंच लगाकर श्रद्धालुओं का सम्मान करेंगी, वहीं मिनरल वॉटर, कोल्ड ड्रिंक्स की छबील के साथ-साथ बच्चों के लिए कुल्फी, चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट, गोलियां- टॉफियां आदि का लंगर भी लगाया जाएगा। इस मौके पर चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा व उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने कहा कि श्री राम नवमी शोभायात्रा में शामिल होने वाली सभी झांकियों का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्री राम भक्तो को सम्मानित भी किया जाएगा।  बैठक में सर्वश्री ललित मोहन चड्ढा, बब्बल पहलवान, अमित टोनी, विशाल चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, विकास चड्ढा, रजनीश अरोड़ा शैंटी, आरव चड्ढा, संदीप शर्मा, यश पहलवान, करमजीत सिंह, भूपिंदर बिल्ला, चरणजीत कालड़ा, एड. वासु छिब्बड़, हैप्पी शर्मा, कुणाल महेंद्रू, दविंदर मल्होत्रा, पार्षद दविंदर रोनी, कुलजिंद्र किंदा, विकास मेहरा, अमित मेहरा, अनमोल व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!