BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

लीजेंड्स क्रिकेट क्लब की नई जर्सी लॉन्च, टीम के अनुशासन और एकजुटता की हुई सराहना

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो): लीजेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा रविवार को होटल रेड पेटल, जालंधर में टीम की नई क्रिकेट जर्सी लॉन्च की गई ।इस मौके पर क्लब के संस्थापक रोहित शर्मा और तेजिंदर सिंह तेजा ने टीम के अनुशासन, एकजुटता और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि लीजेंड्स क्रिकेट क्लब जिस अनुशासन और जज्बे के साथ आगे बढ़ रहा है, वह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शहर में क्लब ने अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और सभी सदस्यों की मेहनत व आपसी सहयोग इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगे कहा कि सभी क्लब सदस्यों की मेहनत, अनुशासन और एकजुटता के दम पर लीजेंड्स क्रिकेट क्लब को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा । कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल हुए कांग्रेसी नेता अश्विनी शर्मा टीटू ने क्लब द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों की सराहना की है। इस अवसर पर सर्वश्री वरुण सेठ, साहिल सेठ, वरुण कत्याल, निशू, लवदीप, संतोष, आशीष, शिवा अबरोल, गोपी अबरोल, गुरप्रीत, साहिल मेहरा, ध्रुव, पुनीत, अर्जुन, गोशिक (लिटिल चैंप), सनी, रणजीत, मनु, नैतिक, मनोज, रंगू सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!