BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज से प्रधान पंकज चड्ढा एवं अजय अग्रवाल ने की शिष्टाचार मुलाकात : हेमंत थापर, संजय सहगल 

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो): श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति की ओर से साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस दौरान कथा व्यास आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को अमृतमयी प्रवचनों से निहाल कर रहे हैं। श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा एवं राजनीतिक विश्लेषक अजय अग्रवाल ने अपने परिवारिक सदस्यों के साथ कथा स्थल पर आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधान पंकज चड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं तथा ऐसे आयोजनों से युवाओं में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और उन्हें जीवन में धर्म एवं नैतिक मूल्यों के महत्व का ज्ञान मिलता है। वही अजय अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना जीवन को सही दिशा देने का एक सुंदर माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश हमें सत्य, प्रेम, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने प्रधान पंकज चड्ढा एवं अजय अग्रवाल द्वारा किए जा रहे विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री मोहिंदर भगत, कांग्रेसी नेता सुदेश विज, हेमंत थापर, संजय सहगल, राहुल बाहरी, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, विकास चड्ढा, विशाल चड्ढा, आरव चड्ढा, अमित टोनी, बब्बल पहलवान, रजनीश अरोड़ा, संदीप शर्मा, कार्तिक नन्द्रा, हृदयेश सोनी, राजन सोनी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!