BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

पटाखा मार्केट में 20 लाइसेंस पर 250 दुकानों के संचालन का आरोप, करोड़ों की कथित वसूली पर अमित तनेजा ने उठाए सवाल

जालंधर (विशेष) : पटाखा मार्केट में लाइसेंस व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा ने गंभीर सवाल उठाते हुए अपने सोशल मीडिया अकांक्ट पर एक पोस्ट साझा कर आरोप लगाया है कि पटाखा मार्केट में करीब 250 दुकानें संचालित हो रही हैं, जबकि लाइसेंसों की संख्या केवल 20 है। उन्होंने प्रति दुकान 90 हजार से एक लाख रुपये तक की कथित वसूली होने का आरोप भी लगाया है। श्री तनेजा के मुताबिक यदि 250 दुकानों से उक्त राशि वसूल किए जाने के आरोप सही हैं तो कुल रकम करीब 2.25 करोड़ से 2.50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर एक लाइसेंस पर इतनी दुकानों का संचालन किस नियम के तहत हो रहा है और इस कथित वसूली के पीछे कौन लोग हैं ।

फोटो कैप्शन: भाजपा नेता अमित तनेजा द्वारा सोशल मीडिया पर पटाखा मार्केट में कथित अनियमितताओं और लाइसेंस व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों की पोस्ट।

अमित तनेजा ने GST विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि इतने बड़े मामले पर संबंधित विभागों की ओर से जांच क्यों नहीं की जा रही है । उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या नियम-कानून केवल छोटे व्यापारियों के लिए ही हैं या फिर बड़े स्तर पर सामने आ रहे ऐसे आरोपों पर भी कार्रवाई होगी। श्री तनेजा ने मांग की है कि पटाखा मार्केट में जारी लाइसेंसों, दुकानों की वास्तविक संख्या और कथित वसूली के मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इन आरोपों पर क्या रुख अपनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!