BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

याराना क्लब ने वृद्ध सेवा आश्रम एवं चेरिटेबल सोसाइटी में किया मासिक प्रोजेक्ट, जरूरतमंदों के लिए लगाया लंगर एवं 5 फोल्डिंग बेड किए वितरित: प्रधान संदीप जिंदल 

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों): महानगर की अग्रणी संस्था याराना क्लब रजि. की तरफ से प्रधान संदीप जिंदल की अध्यक्षता में वृद्ध सेवा आश्रम एवं चेरिटेबल सोसाइटी, बुधियाना पिंड, हरिपुर रोड़, जंडू सिंघा, जालंधर में 130वां मासिक प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम में रह रहे जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर लगाया गया तथा उनकी सुविधा के लिए पांच फोल्डिंग बेड भेंट किए गए।

जानकारी देते हुए प्रधान संदीप जिंदल व उनके साथ प्रिं. राजन शर्मा, अजय अग्रवाल, वरुण गुप्ता व अन्य।

इस मौके पर प्रधान संदीप जिंदल ने कहा कि क्लब की ओर से समय-समय पर किए जा रहे इन सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। वही महासचिव प्रिंसिपल राजन शर्मा ने कहा कि वृद्ध आश्रम में आकर यह देखकर बेहद दुख होता है कि अच्छे परिवारों से संबंध रखने वाले कुछ बच्चे भी अपने माता-पिता की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता ईश्वर का रूप होते हैं और उनकी सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान है।

प्रोजेक्ट इंचार्ज संजय जैन एवं पदाधिकारी अजय अग्रवाल ने कहा कि क्लब लंबे समय से वृद्ध आश्रम में विभिन्न प्रकार के सेवा प्रोजेक्ट आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में बुजुर्गों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने, राशन वितरण और दवाइयां बांटने जैसे कार्यों के बाद अब आश्रम में पांच फोल्डिंग बेड भेंट किए गए और लंगर लगाया गया। उन्होंने कहा कि समाज में जितने अधिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, उतनी ही सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना मजबूत होगी। जैन व अग्रवाल ने धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे भी ऐसे सार्वजनिक संस्थानों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस दौरान बदियाना पिंड की सरपंच एकता, समाजसेवक विजय कुमार तथा आश्रम के मैनेजर हरप्रीत ने याराना क्लब का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं सराहनीय हैं, जो अपना कीमती समय निकालकर समाजसेवा के कार्यों में योगदान देती हैं। इस अवसर पर सर्वश्री तेजिंदर भगत, दीपक पुजारा, वरुण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!