BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

विकास ढांडा को मिली भाजपा जिला शहरी इकाई में बड़ी जिम्मेदारी, महानगर के नेताओं में दौड़ी खुशी की लहर 

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की द्वारा जिला पदाधिकारियों की नयी सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों एवं वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद जिला स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास कुमार ढांडा को जिला प्रधान, राइस ट्रेड सेल, जालंधर की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, जिला सचिव बलजीत सिंह प्रिंस एवं लीगल सैल कन्वीनर एडवोकेट विकास भारद्वाज ने श्री ढांडा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी के व्यापारिक संगठन को मजबूती मिलेगी । उन्होंने कहा कि राइस ट्रेड सेल के जिला प्रधान के रूप में श्री ढांडा चावल व्यापार से जुड़े कारोबारियों की समस्याओं को पार्टी संगठन के समक्ष उठाने तथा व्यापारियों और भाजपा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वही पूर्व पार्षद अर्जुन सिंह पप्पी ने कहा कि महानगर में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में ढांडा परिवार हमेशा सक्रिय रहता है। वार्ड नंबर 29 से भाजपा पार्षद मीनू ढंड, पार्षद पति अश्वनी ढंड एवं पार्षद पुत्र रोहित ढंड ने विकास ढांडा को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर श्री ढांडा ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाकर पीएम मोदी की जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए दिन-रात एक करूंगा। वही पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से विकास ढांडा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!