
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा एवं श्री अविनाश चोपड़ा के संरक्षण में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा एवं चड्ढा बिरादरी की ओर से श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में 24 व 25 सितंबर को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर पंजाब केसरी पत्र समूह के निदेशक अभिजय चोपड़ा ने निमंत्रण पत्र जारी करते हुए श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा द्वारा किए जा रहे विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की भरी-भूरी प्रशंसा की है ।वही श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा ने अपनी टीम के साथ शहर के गणमान्यों को निमंत्रण पत्र भेंट किए और उन्हें मेले में बाबा जी के पावन दरबार में नतमस्तक होने का आह्वान किया है ।
इस श्रृंखला में आज श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप – प्रधान आरुष चड्ढा, अमित टोनी, रजनीश अरोड़ा ‘शैंटी’, संदीप शर्मा ‘गुलाबो’ सहित अन्य ने पार्षद दविंदर रोनी, बंटू सभ्रवाल, श्रीकंठ जज, पार्षद शेरी चड्ढा, मोनू पूरी, जावेद जमी, बॉबी को निमंत्रण पत्र भेंट किए है।









