BREAKINGDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, जालंधर यूनिट द्वारा भव्य समारोह आयोजित

जालंधर (ब्यूरों) : महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा के अग्रदूत और सत्यशोधक समाज (1873) के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पंजाब प्रधान लवलीन सैनी के दिशा-निर्देशानुसार ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, जालंधर यूनिट द्वारा प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान की तौर पर पंजाब प्रधान लवलीन सैनी व अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा (रजि.) शाखा पंजाब के पूर्व प्रधान एडवोकेट चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी शामिल हुए। इस दौरान लवलीन सैनी एवं सुरिंदर सैनी ने अपने संबोधन में महात्मा फुले जी के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इस मौके पर जिला प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने सैनी समाज से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी एकता ही सैनी समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हम सभी को महात्मा फुले जी के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन बतीत करना चाहिए। इस अवसर पर प्रेम सैनी, कर्नल जगदीश सिंह सैनी, इकबाल सिंह सैनी, जसवीर बड़वाल, मनजीत सिंह सैनी, इकबाल कौर सैनी, कुलविंदर कौर सैनी, सतीश चंद्र सैनी, सतविंदर कौर सैनी, इंद्रजीत कौर सैनी, प्रितपाल सिंह सैनी, प्रिंस सैनी, सुनील सैनी, सुखविंदर सिंह सैनी, गुर्जन सिंह सैनी, तरसेम सैनी, रमेश सैनी सहित अन्य सदस्यों ने महात्मा जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!