BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

पुरानी रंजिश के चलते आप नेता निखिल अरोड़ा और कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ के बीच हुई हाथापाई ; जेल में बंद बहुकरोड़ी भ्रष्टाचार घोटाले के आरोपी विधायक रमन अरोड़ा का करीबी माना जाता है निखिल अरोड़ा

जालंधर (हितेश सूरी) : जेल में बंद बहुकरोड़ी भ्रष्टाचार घोटाले के आरोपी विधायक रमन अरोड़ा के करीबी माने जाने वाले आप नेता निखिल अरोड़ा और कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ के बीच जमकर मारपीट हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़ में दोनों नेता एक किरिया कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटने लगे तो मंदिर की पार्किंग में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच दोनों नेताओं को चोटें भी आईं है। बता दे कि झगड़े के दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। घटना के बाद दोनों नेताओं का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। बताया जा रहा है कि बंटी नीलकंठ और निखिल अरोड़ा पहले से ही राजनीतिक दुश्मन हैं क्योकि कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ ने आप नेता निखिल अरोड़ा को चुनाव हराया था और पुरानी रंजिश के चलते यह झगड़ा और बढ़ गया।

इस दौरान आप नेता निखिल अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि रस्म किरया के दौरान कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ ने उनके साथ मारपीट की। वहीं कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ ने भी निखिल पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा छोड़कर आप मे शामिल हुए निखिल अरोड़ा को विधायक रमन अरोड़ा व उनके बेटे राजन अरोड़ा का करीबी माना जाता है और उनके बलबूते पर ही निखिल अरोड़ा को आप पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारियां मिली मगर भ्रष्टाचार मामले के बाद निखिल अरोड़ा सहित कई अन्य करीबी आप नेता व पार्षद भी चुप्पी साधे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!