जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : भारत-चीन में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने करतारपुर गलियारा खोलने के पाकिस्तान के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं। भारत ने पाकिस्तान के दिखावे को खारिज करते हुए इसे ‘सद्भावना की मृग-मरीचिका’ क़रार दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा, ‘कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सीमा पार आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों और दूसरे लोगों से सलाह मशविरा के बाद ही इस पर कोई फ़ैसला लिया जाएगा।’पाकिस्तान ने 29 जून से सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर साहिब गलियारा खोलने का एलान किया, लेकिन उसने इसकी जानकारी सिर्फ दो दिन पहले 27 जून को दी। यह गलियारा पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के डेरा बाबा नानक गुरद्वारा को पाकिस्तान के नरोवाल ज़िले के करतारपुर स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे से जोड़ता है। यह गलियारा 4.50 किलोमीटर लंबा है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को पार करता हुआ पाकिस्तान जाता है। करतापुर स्थिति दरबार साहिब वह जगह है जहाँ सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 साल बिताए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए द्विपक्षीय क़रार के अनुसार श्रद्धालुओं से जुड़ी जानकारियाँ दोनों देश साझा करते हैं और उन्हें कम से कम 7 पहले तमाम जानकारियाँ दे देनी होती हैं। पर इस बार पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही इसका एलान किया है। इसके अलावा सीमा के उस पार रावी नदी पर पाकिस्तान को एक पुल बनाना था ताकि बारिश के समय श्रद्धालुओं को दिक्क़त न हो। पर पाकिस्तान ने वह पुल अब तक नहीं बनाया है।
Related Articles
♦️ पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में पंकज चड्ढा लगातार चौथी बार बने श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान : एडवोकेट पी.पी सिंह आहलुवालिया
♦️मेले के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन, नगर निगम जालंधर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल्द की जाएगी बैठकें : प्रधान पंकज चड्ढा
♦️बाबा जी के ध्वजारोहण की रस्म अदा कर मेले का हुआ शुभारम्भ : अतुल चड्ढा, आरुष चड्ढा
06/07/2026
पत्रकारों की अग्रणी संस्था ‘डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की शिष्टाचार भेंट, पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा : प्रधान अमन बग्गा
30/06/2026
Check Also
Close








