




























जालंधर (योगेश सूरी) : अभी-अभी जालंधर से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 3 शूटरों के गिरफ्तार हो जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया। वही इनमें से एक शूटर को पेट में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान पुलिस ने मौके से कई अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मनकरण सिंह की लोकेशन (सलेमपुर मसंदा इलाके) में ट्रेस होने के बाद जब टीम ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
इस समबन्ध में जानकारी देते हुए जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि तड़के रामामंडी एरिया में कुछ गुंडों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रेस कर लिया। उन्होंने कहा कि घेराबंदी के दौरान बाइक सवार तीनों आरोपियों- मनकरण सिंह, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनकरण घायल हो गया। उन्होंने कहा कि मनकरण सिंह अमृतसर में धर्मजीत उर्फ धर्मा मर्डर केस में वांटेड था और उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मनकरण के संबंध कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और अमृत दालम से भी जुड़े हुए हैं।





