
जालंधर (योगेश सूरी) : ट्रांसपोर्ट विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आज पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मंजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि 9 डेटा एंट्री ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह सारे आउटसोर्सिंग के जरिए काम कर रहे थे।
वहीं वरिष्ठ सहायक को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। यह सारी कार्रवाई ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा यह कार्रवाई इन कर्मचारियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। सूत्रों की मानें तो लाइसेंस और आरसी के लिए आरोपी मुलाजिम पैसे वसूल रहे थे तथा शिकायत मिलने के बावजूद भी कुछ अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे, ऐसे में सरकार की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया है। वही अधिकारियों के साथ ही मुलाजिमों पर भी सख्त एक्शन लिया गया है।