
जालंधर (ब्यूरों) : महानगर की अग्रणी संस्था ‘वारियर्स एन.जी.ओ.’ द्वारा जालंधर हाइट्स-1 के गेट पर बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से महाशिवरात्रि उत्सव आयोजित किया गया, जिसमे शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व व्यापारिक वर्ग से जुड़े प्रतिनिधि विशेष तौर पर पहुंचे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एन.जी.ओ. के प्रधान वरुण कोहली ने बताया कि समारोह का आगाज संकीर्तन मंडली द्वारा भगवान शिव की महिमा का उच्चारण करने के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की कृपा से संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, वरिष्ठ आप नेत्री राजविंदर थियाड़ा, चौंकी इंचार्ज सुरजीत सिंह, पी.ओ. स्टाफ इंचार्ज सुशील सैनी ‘बब्बल पहलवान’, अरुण खन्ना व अन्य गणमान्य शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान वरुण कोहली ने कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करने से समाज में एकता और भाईचारें की भावना का भरपूर विकास होता है। इस अवसर पर शमिल मेनन, दविंदर सैनी, विशाल चड्ढा, संजीव अरोड़ा, अजय शर्मा, सुमित रंधेव, अनुदीप बजाज, जतिंदर सिंह, अमित टोनी, रजनीश अरोड़ा ‘शैंटी’, संदीप शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।









