
जालंधर (स.ह) : माँ भगवती की कृपा से दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन द्वारा 27वां वार्षिक ‘माँ भगवती जागरण’ 25 अक्टूबर दिन शनिवार को लाडोवाली रोड मार्किट नज़दीक प्रीत नगर रेलवे फाटक, जालंधर में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया।
जागरण में शहर की प्रमुख भजन मंडलियां ‘महंत शौरी चंचल एंड पार्टी (जालंधर)’, ‘राजन शेरगिल एंड पार्टी (चंडीगढ़)’ एवं ‘पारुल चावला एंड पार्टी (अम्बाला)’ द्वारा माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में प्रभु की सुन्दर झांकिया एवं माता रानी का भव्य दरबार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस दौरान माता ज्वाला जी से लायी गई अखंड ज्योति का पूजन विधि-विधान से किया गया। 
जागरण में शामिल होने वाले भक्तों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गयी थी। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन टी.एस रंधावा, प्रधान जोगिन्दर सैनी, महासचिव सुदेश गुप्ता, कैशियर सुमित जिंदल, प्रेस सचिव चाँद सैनी, पवन कुमार, अंकित अग्रवाल, राकेश कालिया, मुकेश कालिया, प्रजय शर्मा, शैंकी, मास्टर बलदेव, सतीश पराशर, सुमित, विजय सुमित अरोड़ा, सतनाम सेठी, पुनीत अरोड़ा, सुमित गुप्ता, हरीश गुप्ता, मुनीश गुप्ता, दीन बंधू गुप्ता, गगन चौहान, संजीव बत्रा , गोरू, सुनील सहदेव, गुरजीत सिंह, बलजीत भाटिया, दर्शन सैनी, चौरसिया जी, हरमिंदर भोगल, इकबाल कंग सहित समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ब्रह्म कुमारी आश्रम से रेखा दीदी, आप जालंधर सेन्ट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, डा. मुकेश वालिया, आप नेता चंदन ग्रेवाल, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, पार्षदपति अश्वनी ढंड, युवा भाजपा नेता बलजीत सिंह प्रिंस, रोहित ढंड, जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह टाइगर, अकाली नेता इक़बाल सिंह ढींडसा, राजिंदर सिंह रिहल, तरनजीत सनी व अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया।




































