AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

पंजाब में बड़ा राजनीतिक विस्फोट: राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल समेत 7 सांसदों ने झाड़ू छोड़कर थामा कमल 

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब में आज बड़े राजनीतिक विस्फोट हों जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई सांसदों ने आप पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है । बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल सहित कुल 7 सांसदों ने आप पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस्तीफे के तुरंत बाद इन नेताओं ने BJP ज्वाइन कर ली। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की औपचारिक ज्वाइनिंग पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी सांसदों की प्रक्रिया अभी जारी बताई जा रही है। पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मितत्ल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि 2027 विधानसभा चुनावों में आप पार्टी को भारी नुक्सान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!