BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPUNJAB

जालंधर पुलिस का बड़ा जनहित कदम : जिला स्तरीय समाधान कैंप में 300 से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान : CP जालंधर धनप्रीत कौर

जालंधर (योगेश सूरी) : सीपी जालंधर धनप्रीत कौर के दिशा – निर्देशानुसार एडीसीपी सुखविंदर सिंह, एसीपी जालंधर सेंट्रल राजेश ठाकुर, एसीपी नॉर्थ अशोक मीना, एसीपी मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस सेवाओं को लोगों तक सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जिला स्तरीय समाधान कैंप’ का आयोजन किया गया।

इस दौरान शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया।
आपको बता दे कि इस कैंप में कुल 300 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कैंप में पारिवारिक विवाद, पड़ोसी झगड़े, साइबर अपराध, ट्रैफिक संबंधी समस्याएं तथा अन्य सामाजिक मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। वही कई मामलों में दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर आपसी सहमति से समाधान करवाया गया, जबकि गंभीर मामलों में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीपी जालंधर धनप्रीत कौर ने कहा कि इस प्रकार के सहायता कैंपों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सहज मंच उपलब्ध करवाना है। कैंप में शामिल हुए सभी पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर बिना किसी झिझक के पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि आम लोगों को त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!