
जालंधर (विशेष) : महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के सिर पर भाजपा जालंधर जिलाध्यक्ष का ताज सज़ चुका है । भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड में आयोजित हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के ताजपोशी समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने पहुंचकर अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं एवं समर्थन दिया।
ताजपोशी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों शामिल हुए। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं है, पार्टी से पूर्व में निष्कासित कुछ मनमौजी एवं ईमानदार कार्यकर्ता, जो प्रारंभ में नए जिला अध्यक्ष को बधाई देते दिखाई दिए, लेकिन अब उनके नेतृत्व को लेकर निराशा व्यक्त कर रहे है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो नए जिलाध्यक्ष ने पुराने जिलाध्यक्ष के फैसले के विपरीत ना जाकर कोई फैसला ना करना ही समय की नज़ागत समझा, इसलिए चाहे उन्हें कोई बेबस कहे चाहे कोई रसूखदार कहे, नए जिलाध्यक्ष जल्दबाज़ी में कोई निर्णय नहीं लेंगे।
पार्टी सूत्रों की माने तो जालंधर सेंट्रल विधानसभा हल्के के कुछ नेताओं ने केवल पार्टी के फैसले पर फूल चढ़ाए है, वह किसीं के सामने निराशा प्रकट नहीं कर रहें है मगर उनके चेहरे के हाव-भाव बहुत कुछ बयान कर रहे है। वही पार्टी के पुराने पार्टी वर्कर ने अपना नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पिछले काफी समय से भाजपा शहरी कार्यकारिणी में बदलाव नही किया गया है । उन्होंने कहा कि पार्टी की रैलियों एवं कार्यक्रमों में शामिल हो रहे कई सक्रिय मेहनती कार्यकर्ता, पार्षदपति, पार्षदपुत्र संगठन में नई जिम्मेदारियों की अपेक्षा कर रहे है मगर साथ ही कुछ छुटभैया नेता, रोष व्याप्त कार्यकर्ता, बड़े नेताओं के साथ सेल्फियां खिंचवाने वाले, हर नेता की जी- हजूरी करने वाले, अपने काम गिनवाने वाले, सोशल मीडिया में लाइव होकर बड़ी-बड़ी बाते करने वाले, पार्टी को अपनी दादा-पिता की जागीर बताने वाले, अखबारों में सर्वप्रथम अपना नाम और फ़ोटो के प्रकाशित होने की लालसा रखने वाले, हर बात में आप ही चौधरी बनने वाले, अपनी उंगली पर खून लगाकर शहीद बनने वाले, दूसरों की गलतियां निकालकर अपने आप को दूध का धुला हुआ बताने वाले, अपने गौरख धंधे छुपाकर पार्टी का आसरा लेने वाले, चुगली करने वाले, पार्टी का नुकसान करने वाले, सत्ता का रुख देखकर दल बदलने वाले, अपनी ऊंची पहुंच का रोहब डालने वाले, खुद को पक्के जनसंघी बताने वाले, जन्मदिनों पर नेताओं के साथ केक कटवाने वाले, सत्ता के शौकीन, निष्कासित मौजी एवं ईमानदार कार्यकर्ता भी संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारियों की अपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष को गुटबाजी को समाप्त करने का पुनः ज़ोर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को बराबर अवसर दिये जाने चाहिए और साथ ही पंजाब विधानसभा चुनावों में रोष व्याप्त, सत्ता के शौकीन, मनमौजी एवं ईमानदार नेताओं, महानेताओं, महामंत्रियों को भी संभालना जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी है ताकि चुनावों में पार्टी का नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासित हुए मनमौजी एवं ईमानदार पार्टी वर्करों पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए, कही वह किसी भी प्रकार से पार्टी का नुकसान तो नहीं कर रहे है । अंत में उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी वर्करों के राजनीतिक करियर को पुनः बहाल करने के बारे में भी रणनीति बनाने की जरूरत है और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले ।राजनीतिक माहिरों की मानें तो नए जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को देश के अलग-अलग जगहों में पनप रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रभाव को लेकर भी कड़ी रणनीति तैयार करनी चाहिए, अगर समय रहते कॉकरोच जनता पार्टी के प्रकोप को न रोका गया तो यह एक दिन भारतीय जनता पार्टी के अस्तित्व को ही निगल जाएगा, इसलिए प्रदेशभर में युवाओं, विशेषकर छात्रों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी।
ताजपोशी कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नवल किशोर कंबोज, सुभाष सूद, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, हिमांशु शर्मा व अन्य शामिल हुए। वही न्यूज़ लिंकर्स के माध्यम से राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पार्षद मीनू ढंड, पार्षदपति अश्वनी ढंड, वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सिंह प्रिंस, हनी कंबोज, दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी, समाज सेवक विकास ढांडा, रोहित ढंड सहित अन्य ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को बधाई दी है। इस अवसर पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने समारोह में शामिल होने वाले सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करूंगा।









