BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJABRELIGIOUS

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला श्रद्धा व धूमधाम से सम्पन्न
पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की शिरकत, प्रधान पंकज चड्ढा के प्रयासों की सराहना

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो): विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला आज बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा एवं श्री अविनाश चोपड़ा के संरक्षण में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) द्वारा प्रधान पंकज चड्ढा के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेले में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देशवासियों को पावन मेले की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान उन्होंने प्रधान पंकज चड्ढा द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं प्रधान पंकज चड्ढा ने श्री चोपड़ा व श्री कटारिया का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि 24 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में झंडे की रस्म अदा की गई, जिसमें पंजाब केसरी पत्र समूह के निदेशक अविनव चोपड़ा ने मुख्य रूप से शिरकत की। इसके उपरांत 25 सितंबर को मंदिर प्रांगण में ही प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। तदोपरांत दोपहर 1 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।समारोह में मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, योगाचार्य वीरेंद्र शर्मा, हिंदू नेता योगेश सूरी, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, डा. संजीव शर्मा, विधायक बावा हैनरी, पार्षद विकास तलवाड़, पूर्व विधायक राजिंद्र बेरी, पूर्व संसदीय सचिव के.डी. भंडारी, विनोद कुमार शूर, शील शूर, एडवोकेट पी.पी. सिंह आहलूवालिया, अजय अग्रवाल, जोगिंदर सैनी, बंटू सभ्रवाल, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान रतन दुआ, सेक्रेटरी अमरिंदर सिंह थिंद, पूर्व अध्यक्ष आदित्य जैन, एडवोकेट अभिषेक भारद्वाज, एडवोकेट रॉबिन सेठी, एडवोकेट सनी कुमार, एडवोकेट साहिल मल्होत्रा, एडवोकेट हितेश सूरी, एडवोकेट अपूर्वा बख्शी, एडवोकेट विकास भारद्वाज, एडवोकेट प्रतीक वधवा सहित महानगर की अन्य गणमान्य हस्तियों को सम्मानित किया गया।

नन्हे पुखराज सूरी को आशीर्वाद देते हुए प्रधान पंकज चड्ढा एवं हिंदू नेता योगेश सूरी

श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्ढा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, विकास चड्ढा, विशाल चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, कार्तिक नन्द्रा, जतिन कौशल, गगन सोनी, डा. रितू भाटिया, अलका चड्ढा, इशिता चड्ढा, वंदना मेहता, नीरू कपूर एवं अन्य संस्था पदाधिकारियों ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान पंकज चड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।उन्होंने कहा कि देशभर में किए जा रहे अनेक सेवा कार्य पंजाब केसरी ग्रुप के पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा की प्रेरणा से आयोजित हो रहे हैं। प्रधान चड्ढा ने कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप का देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!