BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर पंजाब होगा अपराध और नशा मुक्त : जिला भाजपा लीगल सैल 

जालंधर (ब्यूरों) : पंजाब में बढ़ते अपराध और नशे की समस्या को लेकर ‘अकाली-भाजपा गठबंधन’ ने प्रदेश को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प जताया है। इस मौके पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला भाजपा लीगल सैल के कन्वीनर एडवोकेट विकास भारद्वाज, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट राज कुमार भल्ला एवं लीगल सैल के पदाधिकारियों एडवोकेट उमेश ओहरी, रवनीत सिंह सरना, गगन बेदी, मोहित करीर, मनिंदर और स्माइली ने अपने संबोधन में कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि पंजाब की खुशहाली, नौजवानों का सुरक्षित भविष्य और प्रदेश में अमन-शांति सुनिश्चित करना गठबंधन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। लीगल सैल के पदाधिकारियों ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनती है तो केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से पंजाब की तरक्की और खुशहाली को नई गति मिलेगी। उक्त जानकारी जिला भाजपा लीगल सैल के सोशल मीडिया प्रभारी एडवोकेट हितेश सूरी ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!