जालंधर (ब्यूरों) : महानगर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ युवा नेता जोगिंदर सिंह सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) में राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लवलीन सिंह सैनी ने जोगिंदर सैनी की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लवलीन सैनी ने कहा कि पिछले दिनों जोगिंदर सैनी ने सैनी समाज की भलाई के लिए कई बड़े काम किये है । उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को श्री सैनी ने हमेशा ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाया है, इसलिए समूह सैनी समाज उनका हार्दिक आभारी है । इस अवसर पर जोगिंदर सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष लवलीन सैनी सहित समूह सैनी समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में सैनी समाज के हित में कई बड़े कार्य किए जा रहे है, जिसे लेकर जल्द ही संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों से बैठक की जाएगी।










