




























जालंधर (हितेश सूरी) : राज्य में चल रहे बिजली संकट के मद्देनजर सभी सरकारी विभागों के समय में बदलाव किया गया है। DC जालंधर घनश्याम थोरी की तरफ से जिले में चलने वाले सभी 34 सेवा केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। बदले हुए समय के मुताबिक अब सेवा केंद्र 10 जुलाई तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। बता दे कि लोगों को सुविधा देने के लिए शहर में नए सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं।
पिछले हफ्ते गांव जमशेर में चार साल बाद सेवा केंद्र खोला गया है और गांव जंडियाला के साथ गांव चोमो में भी सेवा केंद्र खोला जाएगा। इसके अलावा अन्य सेवा केंद्रों को खोलने पर भी विचार चल रहा है। सेवा केंद्रों में पुलिस सांझ केंद्र में मिलने वाली 17 अलग-अलग सेवाओं को अब सेवा केंद्रों के साथ अटैच किया गया है। इससे लोग पुलिस सांझ केंद्र में मिलने वाली सेवाओं को सेवा केंद्रों में ही हासिल कर अपना काम करवा सकते हैं।





