AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

अमृतसर में 6 किलोग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार: मास्टरमाइंड निकला सुल्तानविंड का अंतरप्रीत सिंह

जालंधर (योगेश सूरी) : अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 6 किलोग्राम हेरोइन सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि इलाके में नशे की एक बड़ी खेप लाई जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया तथा तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।वही प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई (यूएई) में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। इस हैंडलर की पहचान अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके के निवासी अंतरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंतरप्रीत सिंह पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!