
जालंधर (सूरी/अरोड़ा) : जालंधर सेंट्रल हलके के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 22 में पड़ती कॉलोनियां- महाराजा रंजीत सिंह एवेन्यू व गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बन चुका है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कॉलोनियों में काफी समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। वही कुछ इलाका निवासियों ने कहा कि इलाके में कई बार रात को चोरी, चीन-झपटी जैसे कई अपराध सामने आ चुके है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर व जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को मामले के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इलाका निवासियों ने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों, जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन, वार्ड पार्षद, आम आदमी पार्टी हल्का इंचार्ज सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों से समस्या जल्द से जल्द हल करने की मांग की है। उक्त जानकारी समाज सेवक हेमंत थापर ने दी।