
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : बैसाखी के पवित्र पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा (धर्मशाला) व छावनी निहंग सिंह कल्याणपुर में भव्य गुरमति समागम एवं 8वां अमृत संचार आयोजित किया गया, जिसमें कुल 27 व्यक्तियों ने अमृत पान किया। यह समागम जत्थेदार महाकाल बाबा हरी सिंह कल्याणपुर (प्रमुख मिसल शहीद बाबा तारा सिंह जी एवं तरनादल) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। समागम की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई, जिसके उपरांत रागी सिंहों द्वारा कीर्तन और विद्वानों द्वारा गुरमति विचार प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। समागम में जत्थेदार महापुरुष बाबा हरी सिंह जी बटाला द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के लिए दरबार साहिब का नींव पत्थर रखा है और संगत की सहूलत के लिए लंगर हॉल का भी नींव पत्थर रखा है। प्रधान अमरजीत कलेर, सचिव कुलबीर पाल, उप-प्रधान रणजीत सिंह सहित समूह प्रबंधक कमेटी के सहयोग से यह समागम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जत्थेदार बाबा जसप्रीत सिंह कपूरथला (मिसल शहीद बाबा उदय सिंह), जत्थेदार जगमोहन सिंह हमीरा, जत्थेदार बलजिंदर सिंह बटाला, जत्थेदार बाबा लखबीर सिंह चलांग (मिसल शहीदां तरनादल), बाबा अर्शदीप सिंह (हेड ग्रंथी, दशमेश तरनादल), जत्थेदार मलकीत सिंह गढ़शंकर (बुड्ढा दल), जत्थेदार गुरदीप सिंह जगराओं, अभी बख्शी लांबड़ा (यूथ प्रधान, शिरोमणि अकाली दल), पंजाब चेयरमैन विजय घारू व अन्य उपस्थित रहे।










