रेलवे ट्रैक विस्फोट से हो सकता था बड़ा भीषण हादसा : चपेट में आती 4000 टन कोयले से भरी मालगाड़ी तो 25 किलोमीटर तक घुटता लोगों का दम, मंत्री बिट्टू आज करेंगे दौरा

जालंधर (योगेश सूरी) : सोमवार देर रात को पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करके बड़े आतंकी हमले की कोशिश की गई। इस दौरान 50 डिब्बों वाली मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी, जोकि 4000 टन कोयले से भरी पड़ी थी। वही अगर इस मालगाड़ी में कोई धमाका होता तो आस-पास के 20-25 किलोमीटर मे इसका असर देखने को मिलता, जिससे अंबाला से लेकर राजपुरा तक रहने वाले लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता था। यह मालगाड़ी बिहार के न्यू सोन नगर से गोबिंदगढ़, पंजाब आ रही थी। हालांकि खालिस्तानी आतंकी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू आज तकरीबन सुबह 11 बजे विस्फोट स्थल का दौरा करेंगे और मामले का पूरा जायजा लेंगे। वही पुलिस ने जांच में पाया है कि घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। हादसे में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के चीफ खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी माने जाने वाले खालिस्तानी आतंकी जगरूप सिंह जूपा की हुई है। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी जगरूप सिंह जूपा ट्रैक पर विस्फोटक लगाने आया था, जबकि खुद उसकी चपेट में आ गया।










