AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

पंजाब मे आतंकी हमला : विस्फोट से उड़ाया रेलवे ट्रैक ; विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े , खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल का करीबी निकला आंतकी जगरूप सिंह

जालंधर (योगेश सूरी) : पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले के पीछे एक बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है। इस मामले को लेकर स्पेशल DGP (रेलवे) शशि प्रभा द्विवेदी का कहना है कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त धमाका हुआ उसी वक्त पटरी के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी मगर मालगाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ ।उन्होंने कहा कि मालगाड़ी चला रहे ड्राइवर को बड़ा झटका महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि घटना के बाद ड्राइवर ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी कि वहां कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। DGP शशि प्रभा द्विवेदी ने आगे कहा कि यह भी संभव है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, बम फिट करने वाला शख्स भी किनारे खड़ा था और धमाके की चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर के भी चिथड़े उड़ गए हो। वहीं पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके में जिसकी व्यक्ति की मौत हुई है, वही व्यक्ति बम फिट करने आया था। उन्होंने बताया कि उसका नाम जगरूप सिंह है और वह तरनतारन के पंजवड़ गांव का रहने वाला है।उन्होंने कहा कि उसकी बाइक अमृतसर से बरामद हो चुकी है तथा उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा की टिकट भी मिली है और उससे मोबाइल बरामद हुआ है, जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह का आतंकी जगरूप सिंह बहुत ही करीबी साथी रहा है। बताया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनावों में वह अमृतपाल सिंह का प्रचार कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है, जिससे पटरी टूट गई थी।वही पटरी की अब मुरम्मत की जा रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा 2 संदिग्धों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द पुलिस द्वारा जल्द ही पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और इसमें जीआरपी, पीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से ईमेल के जरिए पंजाब व हरियाणा में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी ।ईमेल में बाकायदा अंबाला से लेकर दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर धमाके करने की धमकी दी गई थी। पंजाब में भी लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर में रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी थी। इस धमकी को रेलवे पुलिस और जांच एजेंसियों ने हल्के में लिया और नतीजन धमकी देने वालों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!