BREAKING

कनाडा में फिर गूंजे खालिस्तान के नारे : पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ को बताया BJP-RSS का एजेंट ; लाइव शो में सिक्योरिटी ने रोका खालिस्तानियों को

जालंधर (योगेश सूरी) : मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने औरा अमेरिकन टूर 2026 की शुरुआत कनाडा के वैंकूवर सिटी से की। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर में हुए लाइव शो में खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तानी झंडे लहराकर जोरदार नारेबाजी की। जब सिक्योरिटी ने खालिस्तानी समर्थकों को रोका तो वह उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को भाजपा-आरएसएस का एजेंट बताया है। खालिस्तान समर्थकों ने आरोप लगाया है कि दिलजीत दोसांझ विदेशों में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा-आरएसएस की सेटिंग करवा रहे हैं।खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि वो आगामी कार्यक्रमों भी दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान के झंडे दिखाएंगे और जोरदार नारेबाजी करेंगे। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी माने जाने वाले पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि के नेतृत्व में खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव शो 23 अप्रैल को था। शो के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए। वही खालिस्तानियों ने दिलजीत दोसांझ को दोषी बताया है और कहा है कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में भाजपा-आरएसएस का बेस सेटअप कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वह दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!