AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABRELIGIOUSROPARSANGRURTARN TARAN

‘शिवसेना टकसाली शहीद सुधीर कुमार सूरी’ नाम से नई हिंदुत्ववादी पार्टी का गठन : ब्रिज मोहन सूरी

जालंधर/अमृतसर (योगेश सूरी) : वरिष्ठ हिन्दू नेता ब्रिज मोहन सूरी ने शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर एक नई हिंदुत्ववादी पार्टी के गठन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि नई पार्टी का नाम “शिवसेना टकसाली शहीद सुधीर कुमार सूरी” रखा गया है। हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी ने स्पष्ट किया है कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली एक संगठनात्मक राष्ट्रीय शक्ति होगी, जो अमर शहीद सुधीर कुमार सूरी की आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के अंतर्गत लगभग 100 सामाजिक वेलफेयर संगठन बनाए जा रहे हैं, जो जमीनी स्तर पर सेवा कार्य करेंगे। श्री सूरी ने कहा कि संगठन द्वारा समाचार पत्र शुरू करने और पॉडकास्ट लॉन्च करने की भी तैयारी है, जिससे हिंदुत्व और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि नई पार्टी को 4 संगठनों तथा 40 वेलफेयर सोसायटियों का समर्थन प्राप्त है और राज्यभर से भारी संख्या में लोग इस संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। हिंदू नेता ब्रिजमोहन सूरी ने कहा कि आने वाले समय में यह हिंदुत्व पार्टी एक मजबूत जन आवाज़ के रूप में उभरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!