AMERICABREAKINGCANADACHANDIGARHCRIMEDOABAINTERNATIONALJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

पूर्व CM शहीद बेअंत सिंह की बरसी से पूर्व विदेश में दुम दबा कर बैठा खालिस्तानी आंतकी पन्नू फिर एक्टिव : खन्ना में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे;बुत पर भी लिखे नारे

जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब के पूर्व CM शहीद बेअंत सिंह की बरसी से 2 दिन पूर्व विदेशों में दुम दबा कर बैठा खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इस बार खन्ना के दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए है व पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह के परिवार को टारगेट पर रखा गया है। दोराहा में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के इलावा पूर्व CM शहीद बेअंत सिंह के बुत पर भी यह नारे लिखने की बात सामने आई है।

भारत में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के स्वयंभू चीफ आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो वायरल करके इसकी जिम्मेदारी भी ली है।वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान की तुलना पूर्व सीएम बेअंत सिंह से कर रहा है व आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग कर रहा दिखाई दे रहा है।

साथ ही बेअंत सिंह कत्ल कांड में शामिल दिलावर सिंह का नाम लेकर खालिस्तान के समर्थन की अपील कर रहा है। पन्नू की वीडियो में दोराहा में लिखे गए स्लोगन की फोटो भी है। इससे स्पष्ट है कि पन्नू के स्लीपर सेल यहां एक्टिव हैं।

31 अगस्त को शहीद बेअंत सिंह की बरसी

शहीद बेअंत सिंह का बुत दोराहा चौक में लगा है। क्योंकि उनका गांव कोटली दोराहा के नजदीक है। 31 अगस्त 1995 को पूर्व CM बेअंत सिंह को बम से उड़ाकर उन्हें शहीद किया गया था। हर साल उनकी बरसी चंडीगढ़ में मनाई जाती है। बरसी से 2 दिन पहले यह घटना हुई।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन जीआरपी दोराहा के एएसआई हिम्मत सिंह ने यह पुष्टि जरूर की कि उनकी हद में एक जगह नारे लिखे थे जो मिटा दिए गए और सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!