BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

जालंधर से देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ, अजय अग्रवाल ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज जालंधर की पवित्र धरती से देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा उनकी महान शिक्षाओं, सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता के संदेश को सात राज्यों और 47 शहरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यात्रा को रवाना करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर संत निरंजन दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की महान शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपना जीवन समाज सेवा, त्याग और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महानगर में सेवा कार्यों में जुटे संत समाज एवं गणमान्य व्यक्तियों के आशीर्वाद से शुरू हुई यह यात्रा त्याग, भाईचारे और समानता के संदेश के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का कार्य करेगी। इस दौरान राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल

अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास जी महाराज की महान विरासत और विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व सम्मान देने का कार्य किया है। आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखना, संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान प्रदान करना, मध्य प्रदेश के सागर जिले में 101 करोड़ रुपये की लागत से भव्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर का निर्माण तथा काशी स्थित उनके जन्मस्थान पर सुविधाओं का विस्तार करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को नशामुक्त बनाने के अपने अभियान को निर्णायक सफलता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब मामलों के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, सुशील कुमार रिंकू, अविनाश चंद्र, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, राजेश बग्गा, पंजाब एससी मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल, चरणजीत सिंह अटवाल तथा भाजपा जालंधर के जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की सहित कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!