



























जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो): पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन की ओर से प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान लोगों के मुख्यमंत्री सेहत योजना के स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना आम जनता के लिए लाभदायक पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के मुफ्त एवं कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐसी योजनाएं काफी उपयोगी हैं, क्योंकि इनके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य बाजार के व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इनका लाभ दिलाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि इवेंट इंचार्ज राम चंद्र के सहयोग से दोआबा खालसा स्कूल मार्केट पेट्रोल पंप पर यह कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर चेयरमैन टी.एस रंधावा, संस्थापक अध्यक्ष गुरजीत सिंह, महासचिव सुदेश गुप्ता, उप-प्रधान प्रजय शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पवन कुमार, कार्यकारी उप-प्रधान समित जिंदल, संरक्षक मोहिंदर सिंह ढींगरा, गगन चौहान, सुरजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।






