AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNATIONALNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पंजाब दौरा: जालंधर से निकला विशाल रोड मार्च 

जालंधर (ब्यूरों) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शनिवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित राज्य के सभी भाजपा नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रभु श्री राम चौक (कंपनी बाग) से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक एक विशाल और ऐतिहासिक रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, भाजपा की प्रदेश नेतृत्व टीम, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस मौके पर उनके साथ श्री दुर्गियाना मंदिर प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्रीमती लक्ष्मी कांत चावला, सांसद रवनीत बिट्टू, पूर्व मेयर जालंधर राकेश राठौड़,  राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्वेत मलिक, साइयांश सूरी सहित कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले अमृतसर हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। माथा टेकने के बाद उन्होंने जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में भी हाजिरी लगाई। अमृतसर के बाद वह जालंधर पहुंचे और इसके बाद लुधियाना का दौरा करेंगे । वही कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6:30 बजे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह उपस्थित होंगे। फिर लुधियाना में नितिन नबीन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर उनकी फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह आगामी चुनावों के लिए सूक्ष्म-योजनाबद्ध रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। जालंधर दौरे पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह अमरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तनेजा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अविनाश चंद्र, कृष्ण देव, पार्षद मीनू ढंड, पूर्व पार्षद शैली खन्ना, पार्षदपति अश्वनी ढंड, रोहित ढंड, अभिलक्षय खन्ना, सुशील कुमार, अशोक सरीन हिक्की, जगबीर सिंह, अमित भाटिया, गुलशन कुमार व अन्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!