BREAKING

गुरुद्वारा में पुलिस-निहंगों में फायरिंग के बाद तनाव : गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत, गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर विवाद

जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है ।बता दे की सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में 23 नवंबर सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हुई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ SSP वत्सला गुप्ता, जालंधर रेंज के DIG एस भूपति स्वयं कमान सम्भाले हुए हैं।इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 निहंग गुटों में विवाद चल रहा है। मामले में बीती रात पुलिस ने 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। इस पर निहंग भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी।

सुल्तानपुर लोधी SHO लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह की मौत हुई है, जबकि एक अन्य कर्मचारी कृपाण लगने से घायल हुआ है। वही सूत्रों के मुताबिक इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में चल रहा है। गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। 21 नवंबर यानि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 सा​थियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दा​​खिल हो गए।यहां उन्होंने निरवैर सिंह को किया सम्मानित र​स्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार किए। दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 सा​थियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।वहीं बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों (निहंगों) की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की को​शिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है।इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुई झड़प में कत्ल समेत वि​भिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!