
जालंधर (योगेश सूरी) : जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने हुए आतंकी हमले के बाद अब शहर के प्रतिष्ठित APJ स्कूल को आज सुबह 9:30 बजे के करीब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस स्कूल में पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है और साथ ही बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बम स्क्वायड टीम चेकिंग कर रही है। इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस का कहना है कि एहतियातन तौर पर स्कूल को खाली करवा दिया गया है। वही आज पंजाब के सीएम भगवंत मान भी जालंधर में हैं जिसके चलते हाइ सिक्योरिटी है। लेकिन बावजूद इसके स्कूल को बम से उड़ाने की मेल मिली है। आपको बता दे कि दो महीने के अंदर यह तीसरी बार स्कूल को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
वही जालंधर में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी गतदिवस खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘खालिस्तान लिबरेशन आर्मी’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी।










