




























चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एस.सी. समुदाय के लिए बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण लागू किया हैं। इसके चलते लॉ अफसर की नियुक्ति के लिए 58 पद एस.सी. समुदाय के लिए आरक्षित किए गए हैं। विधि अधिकारियों की नियुक्ति के लिए यह आरक्षण लागू किया गया हैं। बता दें कि इस घोषणा के बाद ए.जी. दफ्तर में आरक्षण लागू करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। यह ऐलान करते हुए सीएम मान ने कहा कि हम डा. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लगातार बड़े ऐलान किए जा रहे हैं।





