HOROSCOPERELIGIOUS

☸️ आज का राशिफल (21 दिसंबर , 2020)

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार है। आज के दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है। देखे आज कैसा रहेगा आपका दिन :-

आज का पंचांग

नक्षत्र    :  पूर्व भाद्रपद
योग      :  सिद्धि
करण     :  वणिज
सूर्योदय  :  07:10
सूर्यास्त  :  17:29

मेष : परिवार में कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। तेज गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति के साथ कहीं जाने से बचें। किसी प्रॉपर्टी को बेचने पर अच्छे दाम मिलने की संभावना है। घरेलू उपायों से अच्छा होगा कि आप किसी डॉक्टर की सलाह लें। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 22 , शुभ रंग – ऑफ व्हाइट

वृषभ : शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी करीबी के साथ भावनाएं शेयर कर अच्छा महसूस होगा। वजन कम करने की कोशिश करें। लंबी बातचीत किसी मतभेद में बदल सकती है। शुभ अंक – 15 , शुभ रंग – ब्राउन

मिथुन : विदेश यात्रा पर जाना रद हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी नए प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका स्वभाव आपको अपने साथी के करीब लाएगा। शुभ अंक – 4 , शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश

कर्क : किसी प्रॉपर्टी को परिवार के बीच विवाद बनने नहीं देंगे। किसी लोन के लिए जरूरी कागज़ात पूरे करने में सफल होंगे। ऑफिस में किसी स्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता है। स्वस्थ खानपान सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी से अपने प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 1 , शुभ रंग – गुलाबी

सिंह : ऑफिस में अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में सफल होंगे। घर के नवीनीकरण के बारे में सोच सकते हैं। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना आनंददायक रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। स्कूल के दिनों के पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 11 , शुभ रंग – लेवेंडर

कन्या : परिवार के व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है। लगातार यात्रा करना थकान भरा साबित हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी को बेचने की सोच सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। किसी को आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 , शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

तुला : अपने बिजनेस सहकर्मियों पर नज़र रखना फायदेमंद रहेगा। परिवार से दूर रहे लोगों को घर की याद सता सकती है। किसी घर में मरम्मत का काम करा सकते हैं। समाज में बढ़ती लोकप्रियता से लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 17 , शुभ रंग – ग्रे

वृश्चिक : परिवार के किसी बुजुर्ग का ख्याल रखने की सभी तारीफ करेंगे। विदेश यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। किसी खानदानी प्रॉपर्टी का बंटवारा सबके लिए संतोषजनक रहेगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएं। शुभ अंक – 1 , शुभ रंग – मजेंटा

धनु : ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव से परेशान हो सकते हैं। सकारात्मक विचारों का आप पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इच्छा शक्ति के चलते वजन कम करना मददगार रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 3 , शुभ रंग – लेमन

मकर : किसी प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद हो सकता है। घर पर मेहमानों के आने से खुशी महसूस होगी। अपने पसंदीदा काम में व्यस्त रहकर अच्छा महसूस होगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी यात्रा के दौरान प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 5 , शुभ रंग – सी ग्रीन

कुंभ : नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। खानपान पर नियंत्रण सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। किसी विवादित प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने में सफल होंगे। पढ़ाई में एक-दूसरे के साथ नोट्स बदलना फायदेमंद रहेगा। अपने साथी की अंटेशन को एंजॉय करेंगे। शुभ अंक – 18 , शुभ रंग – रोज

मीन : ऑफिस की समस्याओं के चलते परेशान हो सकते हैं। आपकी केयर से परिवार के किसी सदस्य की स्थिति में सुधार होगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 , शुभ रंग – पीला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!