
नई दिल्ली/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : नई दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों पर इसका असर देखने के मिलेगा। उत्तराखंड, हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। साथ ही केरल और कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब क कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पंजाब में हवाएं भी चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 7 अप्रैल को मौदानी इलाकों जैसे पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी, तूफान के साथ बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक एक चक्रवात छत्तीगढ़ के ऊपर और दूसरा झारखंड और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर उठ रहा है। इस प्रभाव से छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है। बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5, 6 और 7 अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।