
जालंधर (हितेश सूरी) : आज युवा अरोड़ा-खत्री महासभा जालंधर की पहली कार्यकारिणी बैठक प्रधान अतुल अरोड़ा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान सभा पदाधिकारियों द्वारा आने वाले 2 महीने के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर संस्था के प्रधान अतुल अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीम ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रति समाज में जागरूकता एवं पूरे शहर में 1008 पौधे लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान वार्ड नंबर 17 से भाजपा पार्षद शैली खन्ना व भाजपा उपाध्यक्ष विवेक खन्ना ने संस्था के प्रधान अतुल अरोड़ा को बधाई देते हुए सम्मानित किया और साथ ही पूरी टीम को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पार्षद शैली खन्ना ने कहा कि कोरोना काल दौरान ऐसी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा रही है , जिससे जनकल्याण कार्यों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह राष्ट्रीय निर्माण हेतु युवा वर्ग अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर अर्जुन वोहरा , अभिलक्ष्य खन्ना , पुनीत चड्डा , गौरव मदान , सुमित बत्रा , अभिनंदन, रितेश , शिवम चोपड़ा , संयम , हेमंत पाठक , अक्षय , धीरज व अन्य गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।