BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

श्री शनिदेव जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में मेहता परिवार ने लगाया विशाल लंगर, अजय अग्रवाल विशेष तौर पर पहुंचे

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : न्याय के देवता श्री शनिदेव महाराज के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में मेहता परिवार द्वारा कूल रोड, जालंधर में विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्री शनिदेव भक्तों ने पहुंचकर भगवान शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल शामिल हुए। इस मौके पर श्री अजय अग्रवाल ने दिलीप मेहता परिवार द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मेहता परिवार हमेशा समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, श्रद्धा और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और भक्तों ने श्री शनिदेव महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर दिलीप मेहता, नेहा मेहता, कुणाल मेहता, चैतन्य अग्रवाल व अन्य ने भक्तों में लंगर वितरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!