BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

श्री शनि कृपा मूर्ति मंदिर रियाजपुरा सेंट्रल टाउन में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी श्री शनि जयंती : श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शनि कृपा मूर्ति ईशु जी महाराज

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : श्री शनि सेना सेवार्थ ट्रस्ट (रजि.) एवं श्री शनि कृपा मूर्ति ईशु जी महाराज वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शनि कृपा मूर्ति ईशु जी महाराज के नेतृत्व में श्री शनि कृपा मूर्ति मंदिर रियाजपुरा सेंट्रल टाउन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री शनि जयंती महोत्सव बहुत धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।इस दौरान मंदिर प्रांगण में सुबह 8 बजे श्री शनि महायज्ञ होगा, जिसमें विश्व की शांति के लिए आहुतियां डाली जाएगी और शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जोकि नगर की परिक्रमा करके वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी तदोपरांत रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या चलती रहेगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभीं भक्तों के लिए अटूट भंडारा लगाया जा रहा है तथा सभी बच्चों को उपहार भी बांटे जाएंगे । भजन संध्या में शहर की प्रसिद्ध भजन मंडलियों श्री शनि साधक भगत बूटा राम, महंत अश्विनी शर्मा, गायक दविंदर ‘लागू’, ब्रजवासी कन्हैया कुमार शर्मा, गायिका सुषमा शर्मा एवं अनुष्का शर्मा द्वारा श्री शनिदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट चेयरमैन हरीश जैन, मोहित राणा, दीक्षांत भगत, बूटा राम, एड. परमजीत उत्तम, सुजल चुघ सहित समूह मोहल्ला निवासियों और संस्था पदाधिकारियों ने सभी शहरवासियों को महोत्सव में शामिल होने श्री शनिदेव महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सु-स्नेह निमंत्रण दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!