AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN
पटियाला रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद आज जालंधर में भी हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा एजेंसी व BSF जवान

जालंधर (योगेश सूरी) : पटियाला रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद आज जालंधर में बीएसएफ चौंक के पास ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक BSF चौंक के पास खड़ी एक्टिवा में रखा विस्फोटक फटा है।
बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज एक किलोमीटर से भी दूर तक सुनी गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसी और बीएसएफ जवान भी मौके पर जांच में जुटे हैं। अभी धमाके की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी न होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।










