
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : श्री बाला जी सेवा समिति की तरफ से साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 मई, दिन मंगलवार को न्यू विकास पुरी में श्री बाला जी की भव्य चौकी का आयोजन न्यू विकासपुरी, गली नंबर 1 जालंधर में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्री बालाजी के भक्त शामिल होंगे । इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर, अंबिका कॉलोनी में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ होगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे विधिवत पूजन किया जाएगा और शाम 7 बजे श्री बाला जी की भव्य चौकी का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक केवल खन्ना एवं उनके सुपुत्र कृष्णा खन्ना द्वारा श्री बाला जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्री बालाजी जी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा । श्री बाला जी का आलौकिक दरबार आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इस उपलक्ष्य में समिति की एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम का कार्ड भी जारी किया गया। बैठक में तिलक राज शर्मा, समाज सेवक सुमित कालिया, जगदीश हांडा, मदन लाल मेहता, संदीप मेहता, रछपाल काटल, अनिल शर्मा, दविंद्र साहनी, रमन छूरा, अमित गुप्ता, संदीप मेहता, रोहित शर्मा, जोगिंदर शर्मा और राजिंदर कपूर ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं और सभी को समय पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सभी समिति पदाधिकारियों ने श्री बालाजी के भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।










