BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

बंगाल जीत की खुशी में जालंधर में BJP का जश्न, शास्त्री मार्केट चौक पर लड्डू बांटकर मनाई खुशी

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : देशभर में भाजपाइयों द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा की हुई बंपर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की अध्यक्षता में वरिष्ठ युवा नेता बलजीत सिंह प्रिंस के कुशल नेतृत्व में शास्त्री मार्केट चौक में बड़ी धूमधाम के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों को लड्डू बांटकर खुशी साझा की और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी की।इस मौके पर युवा भाजपा नेता बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह भाजपा ने बंगाल में नई राजनीतिक दिशा दी है, उसी तरह आने वाले समय में पंजाब में भी पार्टी संगठन को मजबूत कर जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ेगी। प्रिंस ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत के दम पर पंजाब में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी। वही वार्ड नंबर 29 की पार्षद मीनू ढंड ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, पार्षदपति अश्वनी ढंड, अर्जुन सिंह पप्पी, अनिल शर्मा, रोहित ढंड, टीटू कपानिया, अंकुर रत्ती, शालू, जसबीर सिंह जज, गुरदेव सिंह, सुनील चोपड़ा, रवि चोपड़ा, मितीश मेहता, राहुल जुनेजा व अन्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!